Wednesday, June 5, 2019

मेहनत..

न मै किस्मत को जानता हूँ ,न मै रहमत को जानता हूँ 
मंजिल को पाने के लिए ,मै सिर्फ मेहनत को जानता हूँ |

मुश्किल परिस्थितियों में ,रास्तो की हर एक खाक छानता हूँ 
जो सदृश हो मेरे सामने ,मै सिर्फ उसी को मानता हूँ |

कायरो का भरोसा किस्मत ,मेरी कोशिश ही मेरा खाना है 
हर संभव प्रयास करके ,सफलता का स्वाद मैंने जाना है |

कुछ हासिल करने का श्रेय ,मै अपनों को मानता हूँ 
मंजिल को पाने के लिए ,मै सिर्फ मेहनत को जानता हूँ |




3 comments: