Thursday, May 30, 2019

नाकाम..

जिंदगी वीरान सी लगती  है, दिल हैरान सा लगता है .
मंजर को छूने  की चाह है  ,पर पता नहीं क्यूँ कुछ नाकाम सा लगता है . 

बुनियाद हिलती जा रही है, असफलता के अंगारों में .
सब्र टूटता जा रहा है, अश्क की बौछारों में. 
अपने है मेरे साथ में ,पर भी बेगान सा लगता है .
पता नही क्यूँ कुछ नाकाम सा लगता है...


सपनो की उचाईया छूने ,पंछी बन जाऊ सा लगता है. 
घनघोर  घटा मुश्किलों  की, मुझसे बहुत  कुछ कह देता है. 
साहस की लौ को पकड़कर, हिम्मत का पसीना बहता है .
अवसरों की झड़ी होती है, मंजिल दिखाई देता है .

कामयाबी के घर आकर भी, अब अंजान सा लगता है. 
पा लिया सब कुछ जिंदगी में ,
पर पता नहीं  क्यूँ कुछ नाकाम सा लगता है ....



जिंदगी के सामने -2

एक कॉमन चीज़ जो भगवान् ने सभी  को दिया है , वो है जिन्दगी |इसमें इमोशन है , ड्रामा है , ख़ुशी है ,दुःख है ,उतार चदाव है ,पर सबसे बेहतरीन चीज़ है वो है मज़ा |तो खुल के जियो , मजे से जियो और कहो 

लव यु जिंदगी ..... 

खड़ा अकेला था राह पर , छोड़ चुकी थी जग सारी 
कश्मोकश की बेड़िया थी मन पर ,मुरझा गयी उत्साह की क्यारी |
हारकर गिर पड़ा था मै , काश कोई आ जाये मुझे थामने 
अब बस यही थी हालत मेरी,
जिंदगी के सामने , जिंदगी के सामने |

नब्ज़ जमती जा रही थी , सांस थमती जा रही थी 
वक्त का भी ये क्या खूब तकाजा था 
सब हर चुका था पर हिम्मत अभी भी ताज़ा था 
सारे सुखो की यादो को समेटकर 
मन के बोझ  को दूर फेककर 
उठ खड़ा हुआ फिर से ज़िन्दगी जीने 
दर्द भरी यादों को जला दिए मैंने अपने सीने 

इस तरह नयी सुबह ने बदल दिए थे मायने 
अब फिर से खड़ा हो गया था मै 
जिंदगी के सामने , जिंदगी के सामने ||

.Follow for more updates and stay tuned................................................................... ...

जिंदगी के सामने

कभी कभी जिंदगी में ऐसा मुकाम आता है जब हम  थक हार के जिंदगी के सामने बस थम से जाते है | पर कहते है न कि 

  समय से बड़ा बलवान कोई नहीं होता , इन्सान का हर दिन समान नहीं होता ,
 आज हारा हूँ कल जीत के जाऊंगा  ,सभी चीजो का हर किसी को ध्यान नहीं होता |
 आखिरी समय तक उम्मीद मत छोड़ना  ,क्योंकि समय से बड़ा बलवान कोई नहीं होता||